My Brothers: The Strongest 2 Pillars of My Life

My Brothers …

जब दुनिया साथ छोड़ देती है …

मेरे पास माँ-बाप नहीं हैं…

लेकिन मैं आज भी अकेली नहीं हूँ…

लोग कहते हैं कि माँ-बाप ही सब कुछ होते हैं… और ये सच भी है।
लेकिन मेरी जिंदगी थोड़ी अलग रही।
आज मेरे पास माँ-बाप नहीं हैं…
पर प्यार आज भी है, क्योंकि मेरे पास मेरे भाई हैं।

my brothers

A Brother Always Knows How to Protect His Sister

अगर भाई के प्यार के बारे में बात करें तो उसे शब्दों में पूरी तरह व्यक्त करना कभी-कभी मुश्किल होता है। क्योंकि भाई का प्यार बहुत खामोश लेकिन गहराई से जताने वाला होता है।

my brothers

माँ के प्यार और पिता के मार्गदर्शन के बाद, अगर कोई रिश्ता सबसे ज्यादा सच्चा और मजबूत होता है, तो वह भाई का होता है।

मुश्किल समय में वही सबसे पहले साथ खड़ा होता है। हर परेशानी में बिना कहे समझ जाना और हर कदम पर साथ देना, यही भाई की पहचान होती है।

माँ-बाप के बाद भाई ही होता है, जो बिना किसी शर्त के साथ निभाता है और जिंदगी को सुरक्षित और आसान बना देता है।

भाई सिर्फ घर का एक सदस्य नहीं होता, बल्कि वह एक अच्छा दोस्त, मार्गदर्शक और जरूरत पड़ने पर सहारा देने वाला मजबूत स्तंभ होता है।

तू टेंशन मत ले, हम है ना !

उन्हें सिखाने की जरूरत नहीं पड़ी…
उन्हें खुद आता है बहन को कैसे Protect करना है।

ज़िंदगी में चाहे कितनी भी मुश्किलें क्यों न आएं, ‘हम है ना’ कहने वाले ही सच्चे दोस्त होते है। और मैं खुशकिस्मत हूँ कि मेरे पास भी ऐसे दो दोस्त हैं, जो हमेशा कहते हैं हम है ना, तू टेंशन मत ले I

my brothers

बहन के लिए तो भाई एक तरह से साये की तरह रक्षक होता है। उसकी आँखों में आँसू आ जाएं तो वह सहन नहीं कर पाता।

भाई का प्यार छोटी-छोटी बातों और कामों में दिखाई देता है कभी बहन के लिए उसकी पसंद की चीज लाना, उसकी हमेशा चिंता करना, या मुश्किल समय में चुपचाप उसके साथ खड़ा रहना।

इन्हीं बातों से भाई का सच्चा प्यार समझ में आता है। भाई-बहन का रिश्ता विश्वास, निष्ठा और अपनापन से भरा होता है।

समय बदलता है, लोग दूर हो जाते हैं, हर कोई अपनी जिंदगी में व्यस्त हो जाता है, लेकिन भाई-बहन का प्यार कभी कम नहीं होता।

बचपन की यादें, साथ बिताए पल और एक-दूसरे के लिए निस्वार्थ प्रेम हमेशा दिल में बसे रहते हैं।

असल में भाई वह इंसान होता है जो कभी-कभी गुस्सा करता है, डांटता भी है, लेकिन दिल से उतना ही प्यार करता है।

उसका प्यार हमेशा शब्दों में व्यक्त नहीं होता, लेकिन उसकी हर एक हरकत में साफ दिखाई देता है।

इसलिए भाई का प्यार जिंदगी का एक अनमोल रिश्ता है, जो इंसान को जीवनभर सहारा, ताकत और खुशी देता है।

मेरे भाई ही मेरी हिम्मत हैं

हाँ, तो मैंने एक बहन के रूप में भाई पर एक लेख (Article) लिखा है, लेकिन जो मेरे असली जिंदगी के भाई हैं, वही मेरे सच्चे हीरो हैं।

मेरे दो भाई हैं। उम्र में मुझसे काफी बड़े हैं। लोग कहते हैं कि माता-पिता के जाने के बाद मायका खत्म हो जाता है ऐसे कई उदाहरण मैंने भी देखे हैं।

लेकिन मैं खुद को बहुत खुशनसीब मानती हूँ, क्योंकि मेरे पास आज माता-पिता नहीं हैं, फिर भी मेरे भाई इतने अच्छे हैं कि उन्होंने कभी मुझे माँ-बाप की कमी महसूस नहीं होने दी।

मेरी एक बहन भी है, और आज भी मेरे भाई हम दोनों बहनों को माता-पिता की कमी जरा भी महसूस नहीं होने देते। मेरे भाइयों जैसे भाई मैंने कहीं नहीं देखे। आज मन में ख्याल आया कि मैं भी अपने भाइयों के बारे में कुछ लिखूँ।

my brothers

लिखना चाहती हूँ
भाई का प्यार तू , माँ का दुलार तू,
तेरे होने से माँ-बाबुल की याद भी ना आईI

हर दर्द में तूने मेरा हाथ थामा,
मेरी हर खुशी में अपनी खुशी समाई।

माँ का दुलार, पिता का सहारा बन गया,
मेरा भाई ही मेरी पूरी दुनिया बन गया।”

आगे क्या लिखूँ… मेरे भाई मेरे लिए अनमोल हीरे हैं। उनके बारे में जितना भी लिखूँ, शब्द कम पड़ जाते हैं। उनकी तारीफ करने के लिए कागज़ भी कम पड़ जाएगा।

सफर अभी बाकी है, कहानी अभी खत्म नहीं हुई…

By Saraswati

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top